राई स्कूल बनेगा खेल विश्वविद्यालय
सीएम ने कहा कि मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई (सोनीपत) को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। प्रदेश को विश्वस्तर पर खेलों के केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने खेल नीति को व्यवहारिक रूप दिया है।
सम्मान न मिलने से नाराज पूनिया मंच पर नहीं गए तो दूसरे खिलाडि़यों ने मनाया
कॉमनवेल्थ में कुश्ती का स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने कहा कि खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि में कटौती करके सरकार ने खिलाडिय़ों के साथ न्याय नहीं किया। सरकार को शीघ्र ही अपनी नीति बदलनी चाहिए। समारोह के दौरान बजरंग ने मंच पर बैठने से इंकार कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद साथी पहलवान पूनिया को मंच पर ले गए।