संदिग्ध हालात में 10वीं मंजिल से गिरी महिला की माैत, पति समेत 3 पर केस
सोनीपत | ग्रुप हाॅउसिंग काॅलोनी में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में 10वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। जांच में सामने आया कि महिला ने हादसे से पहले अपनी मां को पति द्वारा प्रताड़ित करने के दो मैसेज भेजे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता ने मैसेज में ससुराल पक्ष पर टार्चर करने का आरोप लगाया है और मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी पति नितिन, सास व कनाड़ा में रह रही ननद पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। अंकिता का मायका आटा जौरासी जिला पानीपत में है। नीतिन सोनीपत के गांव फाजिलपुर के पास रेलवे काॅलोनी में परिवार सहित रहता है।
अंकिता। (फाइल फोटो)