पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी में 3 करोड़ से चालू होंगी इंग्लिश लैंग्वेज लैब

21 मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी में 3 करोड़ से चालू होंगी इंग्लिश लैंग्वेज लैब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
21 मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी में 3 करोड़ से चालू होंगी इंग्लिश लैंग्वेज लैब

विवेक मिश्र | रोहतक

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 21 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 3.9 करोड़ 75 हजार रुपए खर्च कर इंग्लिश लैंग्वेज लैब स्थापित करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। बंगलुरू की कंपनी ने प्रदेश के स्कूलों में इस पर काम शुरू कर दिया है। निदेशालय का दावा है कि समर वेकेशन के बाद जुलाई में स्कूल खुलते ही 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए लैब का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। लैब का संचालन किए जाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश से आने वाले बच्चों को अंग्रेजी विषय में दक्ष बनाना और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिए तैयार करना है।

निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 9 जिले अंबाला, फरीदाबाद, गुड़गांव , करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकुला, पानीपत, सिरसा, सोनीपत जिले के शहरी क्षेत्र व 12 जिले भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, यमुना नगर में ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संचालित हैं।

खबरें और भी हैं...