पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पेशल ओलिंपिक में सोना जीतने वालों को मिलेंगे ५० हजार

स्पेशल ओलिंपिक में सोना जीतने वालों को मिलेंगे ५० हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैरा ओलिंपिक ही नहीं अब स्पेशल ओलिंपिक (मानसिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ी) में भी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। स्वर्ण पदक विजेता को 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर मेडल जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को भी कैश प्राइज मिलेगा। नेशनल गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता को पांच लाख एवं नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेता को तीन लाख रुपए मिलेंगे। प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग इस बाबत डीएसओ कार्यालय के माध्यम से खिलाड़ियों से आवेदन लेंंगे। पिछले साल स्पेशल ओलिंपिक के लिए सोनीपत की तनु एवं परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने आस्ट्रिया (ग्रेज) में हुए शीतकालीन स्पेशल ओलिंपिक खेलों में भाग लिया था।

अंतर विवि के गोल्ड मेडलिस्ट को भी किया जाएगा कैश प्राइज से सम्मानित

आवेदनों की जांच करेगी 18 सदस्यीय कमेटी

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं में से नकद पुरस्कार के लिए आए आवेदनों की जांच के लिए 18 सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम बनाई गई है। नकद पुरस्कार के लिए आने वाले सभी आवेदन फॉर्म में संलग्न प्रमाण पत्र और कागजात की जांच के बाद ही पुरस्कार के लिए स्वीकृति दी जाएगी।

ओलिंपिक में गोल्ड के लिए छह करोड़ रुपए

ओलिंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इधर, इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं। एशियन और पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण विजेता को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये और इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा कॉमनवेल्थ और पैरा कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये, कांस्य विजेता को 50 लाख रुपये मिलते हैं। इस प्रतियोगिता में अगर कोई खिलाड़ी पदक नहीं जीतता, सिर्फ हिस्सा लेता है तो ऐसे खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होती हैं, जिसमें पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है।

इस प्रकार मिलेगी पुरस्कार राशि (Rs. में)

पदक स्पेशल नेशनल नेशनल ऑल इंडिया

ओलिंपिक गेम्स चैंपियनशिप इंटर यूनिर्विसटी

स्वर्ण 50 हजार 5 लाख 3 लाख 50 हजार

रजत 30 हजार 3 लाख 2 लाख 50 हजार

कांस्य 20 हजार 2 लाख 1 लाख 20 हजार

खबरें और भी हैं...