पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर मनाई खुशी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर मनाई खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीएस की सांझी सरकार बनने से कांग्रेस नेताअाें में उल्लास का माहाैल अभी भी बना हुअा है। सोनीपत से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज दीवान ने बीजेपी की हार पर एटलस रोड स्थित कार्यालय पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। देवराज दीवान ने कहा कि आज देश में सुप्रीम कोर्ट की बदौलत लोकतंत्र जिन्दा है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक सटीक फैसला देते हुए आम जनमानस को राहत दी है।

इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज पूर्व नगरपालिका प्रधान अशोक छाबड़ा धर्मपाल शर्मा मनु देव बत्रा अशोक अरोड़ा एमसी एमदन लाल टुटेजा पवन गोयल प्रशांत शर्मा मूलचंद कामरा धनपत वर्मा प्रकाश तनेजा मनोहर लाल नारंग प्रेम नारायण गुप्ता विजय मित्तल जगवीर शर्मा प्रेम भूटानी मूल चांद दहिया सुरेंदर चोपड़ा सुदर्शन मक्खन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस नेता रवि परुथी ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। फ्लोर टेस्ट से पहले ही भाजपा के सीएम का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति को नेताओं ने नकार दिया। यहां जारी बयान में रवि परूथी ने कहा कि इससे पहले भी गोवा तथा मिजोरम में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार का संचालन करेंगे। कांग्रेसी नेता ईश्वर ने ककरोई रोड पर कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। भाजपा ने कुर्सी पाने के लिए जो नाटक किया, वह फेल हो गया। सोनीपत शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है, जबकि सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक शर्मा अनिल मलिक सन्नी डबास, नरेश, राजबीर सुरेन्द्र छिक्कारा राजेन्द्र मलिक कृष्ण नरवाल श्रीभगवान थाने राम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...