पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लगाया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, नहीं लगेंगे कट

लगाया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, नहीं लगेंगे कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली चोरी और ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। ओल्ड डीसी रोड इलाके का ओल्ड सिटी फीडर लंबी अवधि से ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहा है। फीडर की क्षमता में वृद्धि कर दी गई तो कॉलोनियों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या तारा नगर वाले इलाके में हैं। क्योंकि यहां पर आबादी बहुत ज्यादा हो गई है। जबकि ट्रांसफार्मर लगाने की भी जगह निगम मांगता है तो कोई देने काे तैयार नहीं होता है। पिछले दिनों इंद्रा पार्क में निगम द्वारा 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे काफी हद तक लोगों को अवैध कटों से राहत मिली है।

बिजली निगम के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार निगम द्वारा ओवरलोडिंग की जब सूची बनाई जाती है और उसके अनुकूल क्षमता में वृद्धि भी कर दी जाती है। लेकिन अगले दिन जब वहां से यूनिट की खपत मापी जाती है तो वह बढ़ी रहती है। यानि कि बिजली चोरी के मामले शिकंजा कसने के बाद भी नहीं घट रहा है। जिसके कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए निगम अपने स्तर पर प्रयास करता रहता है।

छह हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं यहां

बिजली निगम के सर्कल कार्यालय से प्रेम मंदिर तक पीछे कॉलोनियां ओल्ड सिटी फीडर से जुड़ी हैं। इन कॉलोनियों में 150 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगे हैं। छह हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। जहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, वहां पहले से ही 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से करीब एक हजार परिवारों को राहत मिलने की संभावना है। लोगों को अघोषित कटों से राहत मिली है।

छंटाई कर मलबा छोड़ दिया

बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बगल में ही लगे नीम के पेड़ की टहनियों की छंटाई की गई। छंटाई में जो टहनी और पत्तियां निकली कर्मियों ने वहीं पर छोड़ दिया। जब लोगों ने कहा कि इसे भी हटाओ तो कहा कि उनका काम नहीं है। एक तरफ डीसी और राजीव जैन स्वयं कचरा उठा रहे हैं, दूसरी तरफ बिजली निगम द्वारा कचरा फैलाया जा रहा है। इससे लोगों को आश्चर्य हो रहा है।

बिजली निगम द्वारा लोगों को बेहतर आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी वृद्धि की जा रही है। लोगों को ईमानदारी से बिजली बिल भरने के साथ बिजली चोरी छोड़नी होगी। जिन कर्मियों ने पेड़ की छंटाई की उन्हें मलबा हटाना चाहिए था। यह अशोभनीय कार्य है। सुबह ही पूरा स्थान साफ कराया जाएगा। \\\'\\\' एसएल राय, एसई बिजली निगम सोनीपत।

खबरें और भी हैं...