सोनीपत | राष्ट्रीय किसान आरक्षण समिति की बैठक रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश दहिया ने की तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद दहिया ने किया। इस दौरान उन्होंने जाट समुदाय समेत किसान की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए यशपाल मलिक पर भी सरकार से सांठगांठ का आरोप लगाया। बैठक में राजेश दहिया ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण जाट समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान की ओर भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्हें न तो फसलों का समर्थन मूल्य मिल रहा है। इससे लोगों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। इसी विरोध के चलते जुलाई माह में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामेहर छिक्कारा, रणबीर, सुभाष व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।