शिवाला शंभुदयाल ट्रस्ट सोसाइटी गढ़ी ब्राह्मणान का त्रिवार्षिक चुनाव व कार्यकारिणी का गठन रविवार काे हुअा। यह चुनाव बलजीत सिंह सैनी एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अनुराग प्रकाश गौतम ने प्रधान पद के लिये, राजेश कुमार गौतम ने उपप्रधान पद के लिये, प्रदीप सिंह गौतम ने महासचिव के पद के लिये, अजय शर्मा ने सहसचिव पद के लिये व विरेन्द्र सिंह ने कोषाध्यक्ष के लिए पर्चा भरा। किसी अन्य सदस्य ने इनके विरोध में किसी भी पद के लिये पर्चा नहीं भरा तथा सभी पदाधिकारी निविरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी बलजीत सिंह सैनी एडवोकेट ने कार्यकारिणी की घोषित की जिसमें नित्यानन्द गौतम, राजेश चन्द शर्मा, अशोक गौतम, रविन्द्र सिंह खत्री, गरीश कुमार गौतम व कालू राम अादि शामिल है। संस्था के प्रधान अनुराग ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।