सोनीपत | नगर निगम विरोधी समिति का अग्रसेन चौक पर धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर नारेबाजी भी की। जारी धरने के बीच सदस्यों ने निर्णय लिया गया है कि सोमवार को डीसी विनय कुमार के साथ मिलकर समस्या के हल को लेकर बात की जाएगी। प्रधान महेन्द्र सिंह कटारिया ने बताया कि रोहतक मंडल के आयुक्त के साथ हुई बातचीत को काफी समय बीत चुका है लेकिन समस्या के समाधान को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है। यदि समस्या का हल शीघ्र नहीं हुआ तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। रविवार को भूख हड़ताल पर रमेश आंतिल एवं राजबाला बैठी।