राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के प्लॉट नंबर-25 में निर्माणाधीन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में इस साल कक्षाएं शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार द्वारा इस साल हॉस्टल और रेजीडेंशियल ब्लॉक का मोडिफिकेशन कर कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रस्तावित कार्य को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2019 निर्धारित किया गया है। हालांकि निर्माता कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि दिसंबर 2018 में ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस डेटलाइन को स्वीकार करने को राजी नहीं है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के निर्माण से प्रदेश के युवाओं को लॉ की डिग्री के लिए दूर-दराज नहीं भागना पड़ेगा। निर्माण कार्य वर्ष 2013 में शुरू किया गया था। जिसे पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2016 निर्धारित किया गया था, लेकिन बीच में कार्य करने वाली कंपनी की आर्थिक स्थिति डमाडोल हो गई। जिसके कारण अब नई डेटलाइन दी गई है।
92 करोड़ रुपए की लागत से होगा तैयार
पीडब्ल्यूडी द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी ठेकेदार निर्माण कार्य नहीं कर रहा था, इस विभाग द्वारा काम पूरा का निर्णय लिया गया है। लॉ यूनिवर्सिटी की आधारशिला वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रखी थी। तब कहा गया था कि वर्ष 2016 में इस यूनिवर्सिटी में लॉ की कक्षाएं लगेंगी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य मात्र 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य 92 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ जमीन के विशाल भूखंड पर किया जाना प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लॉ यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए अब एक साल का लक्ष्य रखा है।
यह कार्य हो चुका : पीडब्ल्यूडी के जेई प्रवीण छिक्कारा ने बताया कि लॉ यूनिवर्सिटी के लिए बिल्डिंग का 50 प्रतिशत स्ट्रक्चर तैयार है। जिसमें लाइब्रेरी, हॉस्टल, पार्किंग की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। इसके अलावा वीसी आवास, प्रोफेसर आवास, रजिस्ट्रार आवास, असिस्टेंट प्रोफेसर आवास डिस्पेंसरी की बिल्डिंग और स्टाफ रेजिडेंस शामिल है।
सोनीपत . दोबारा शुरू हुआ लॉ यूनिवर्सिटी का कार्य।
सोनीपत . दोबारा शुरू हुआ लॉ यूनिवर्सिटी का कार्य।