पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आगे बढ़ने के लिए अनुशासन जरूरी’

‘आगे बढ़ने के लिए अनुशासन जरूरी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न ब्लाक के लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया। खेलों का शुभारंभ भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप सिंह मलिक ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा के खेलों में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। इस मौके पर जिला कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन 27 मई से होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के प्रधान रमेश मोर, अश्वनी दहिया, राजेश सरोहा, रविन्द्र छिक्कारा, सीमा, सुनीता, संदीप, नरेन्द्र सूरा व जगदीश आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...