सोनीपत |भगवान वाल्मीकि आश्रम में रविवार को संविधान बचाओ दलित पिछड़ा एकता महासंघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान धनेंद्र मेघनाद ने की जबकि संचालन समुद्र बड़गुजर ने किया। बैठक में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने कहा कि एससी- एसटी एक्ट को सरकार पूर्व स्थिति में बहाल करना ही नहीं चाहती। इसलिए फैसला लिया गया कि इसके विरोध में जिला के दलित व पिछड़ा वर्ग के लोग 21 मई को उपायुक्त विनय सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर हरीश, मनोज, सुमित, सन्नी, सुनीत, प्रवीण, राजेश अहलावत, आरके पोरिया, भीम सिंह, सुरेंद्र, सत्यवान सिंह भाटिया, कुलदीप चौधरी, कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे।