पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 400 लोगों ने उठाया 350 टन कचरा

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 400 लोगों ने उठाया 350 टन कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंदगी से बेहाल शहरवासियों को रविवार काफी राहत मिल गई। बस स्टैंड, गीता भवन, सेक्टर-14 व 15 में पूरा दिन सफाई की गई। डीसी ने जहां खूब झाड़ू लगाई तो सीएम के राजनीतिक सलाहकार भाजपा नेता राजीव जैन ने भी शहर के दुकानदारों विद्यार्थियों कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और कचरा भी उठाया। सुबह करीब 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर से करीब 350 टन कचरा उठाया।

बेरिकेड्स लगा दिए थे पुलिस ने

सेक्टर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगा दिए थे। ताकि ठेका सफाई कर्मचारी सफाई में बाधा न बने। इसके बाद इन क्षेत्रों में लगातार आठ घंटे सफाई की गई। सफाई अभियान में दुकानदार, व्यापारी भी शामिल हुए। जबकि सामाजिक कार्य करने वाले संगठन के सदस्यों ने भी झाड़ू लगाई। वहीं डीसी ने भी खुद सड़क से कचरा उठाया। इस दौरान दुकानदारों ने भी हाथ बटाया।

समस्या का हल निकाले सरकार

मानव अधिकार सरंक्षण संघ के जिला प्रधान जयवीर गहलावत ने कर्मचारियों एवं सरकार से अनुरोध की हैं वे इस गतिरोध को समाप्त करें ताकि आमजन की परेशानी खत्म हो सकें। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से सफाई कर्मचारियों एवं सरकार में चल रहें मतभेदों के कारण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है जिस कारण सफाई व्यवस्था ठप है।

सफाई कर्मचारी मांगों पर अडिग, रोष प्रदर्शन किया

कर्मचारियों ने सांसद रमेश कौशिक एवं कैबिने मंत्री कविता जैन के सहायक को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी करने को कहा। ड्रेन 6 पर कर्मचारियों की अन्य कर्मचारियों से हलकी झड़प भी हुई, लेकिन भारी पुलिस बल होने के कारण कर्मचारी ज्यादा विरोध नहीं कर सके। कर्मी नेताओं नरेश बोहत अजीत सिंह आनंद शर्मा राममेहर शर्मा शीलकराम मलिक आदि का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों के दबाने के बजाए उनकी मांगों के समाधान को लेकर प्रयास करना चाहिए।

यहां भी बरकरार है समस्या

ककरोई रोड पर राजकीय स्कूल के पास कचरा : ककरोई रोड पर वाल्मीकि बस्ती के ठीक सामने राजकीय स्कूल के पास तो कचरे का पूरा ढेर है। जबकि अधिकतर सफाई कर्मचारी यहीं से है। कचरे का उठान 12 दिन से नहीं हुआ। जिसके चलते लोेग बेहद परेशान है। यहां अभी तक सामाजिक संगठन ने भी अभियान शुरू नहीं किया। कचरा फैलकर आधी गली तक आ गया है।

रात को बंदेपुर में जलाया कूड़ा

बंदेपुर में कचरे का उठान नहीं हो रहा, यहां कचरे का ढेर लगा हुआ था। शनिवार रात को इस कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी। जिससे आसपास के क्षेत्र में काफी प्रदूषण हुआ। जबकि संबंधित विभाग ने मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया। क्षेत्र के कुछ लोगों ने कहा कि कचरे का उठान समय पर होना चाहिए, उठान न होने से बदबू फैलने लगी है।

मार्केट प्रधानों को सौंपी जिम्मेदारी : शहर के सभी मार्केट प्रधानों ने अपने क्षेत्रों में सफाई का जिम्मा संभालने का निर्णय लिया है। यह निर्णय रविवार शाम को हुई मीटिंग के लिया। बैठक की अध्यक्षता राजीव जैन ने की। इस अवसर पर मार्किट प्रधान संजय सिंगला, मार्किट कमेटी सोनीपत उपप्रधान संजय वर्मा, अरूण अग्रवाल, यशपाल अरोडा, संजय जैन, सुशील स्याल, सुरेंद्र मदान, अनिल गुप्ता, बिट्टू जैन, सुरेंद्र सेठी, मोहन टुटेजा, प्रेम रेलन, शशि कान्त, सहित बड़ी संख्या में मार्किट, बाजार प्रधान एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...