शहर के वेस्टराम नगर निवासी दंपति ने एक निजी कंपनी के कारिंदे पर आनॅलाइन सामान पहुंचनें के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
सुनीता ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत में कहा कि वह और पति नवीन कुमार दोनों सीआईएसएफ में बतौर कांस्टेबल के रैंक पर नौकरी करते हैं। उनकी पोस्टिंग दिल्ली डीएमआरसी व रेड फोर्ड में थी। यहां से तबादला चेन्नई भावनी कलपन्कम में हो गया है। पति को चेन्नई में समान की जरूरत महसूस हुई और तब उन्होंने आनॅलाइन कुछ जानकारी ली। अपना मोबाई नंबर भी आॅनलाइन एक वेबसाइट पर छोड़ दिया। सामान पहुंचाने के 17 हजार रुपए तय हुए। अगले ही दिन आरोपी घर से सामान और सामान भेजने की रकम भी ले आए बकाया रसीद भी दी। सामान न भेजने पर पैसे वापसी की डिमांड की तो आरोपियों धमकी देते हुआ कहा वह रोहतक का रहने वाला है, यदि पुलिस को शिकायत दी तो नुकसान उठाना पड़ेगा।