सोनीपत | सारथी जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय कला संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क ड्राइंग कार्यशाला का दस दिवसीय आयोजन एक जून से किया जा रहा है। यह कार्यशाला एक जून से 10 जून तक प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक एसएम हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित की जायेगी। इस निःशुल्क कार्यशाला के लिये आपसे कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस कार्यशाला में बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने के लिये किसी भी आयुवर्ग एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं। सारथी जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट रज़ि सोनीपत की ओर से पुरस्कार एवं अन्य कला सामग्री भी प्रदान की जायेगी। यह आयोजन ट्रस्ट के संयोजक सतपाल सिंह अहलावत एवं कार्यक्रम संयोजक नरेश आकाश की देखरेख में होगा।