दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो.राजेंद्रकुमार अनायत ने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के प्रो. एसके गुप्ता की पुस्तक का विमोचन किया है। कुलपति ने कहा कि हम बिजली के बिना अपने दैनिक जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रो. गुप्ता की पुस्तक पुनर्गठन इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम एआईसीटीई के नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार एम टेक के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी। पुस्तक में बिजली के क्षेत्र में हो रही नवीनतम तकनीकी को शामिल किया गया है। इससे न केवल एम टेक के विद्यार्थियों को लाभ होगा, अपितु शोधार्थियों को भी लाभ मिलेगा।