पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 200 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

शिविर में 200 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर गीता भवन शहर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सुरेंद्र पंवार के तौर पर पहुंचे। वहीं डा. ओपी परुथी एवं डाॅ. एचबीडी अरोड़ा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। संयोजक बिहारी लाल अरोड़ा ने बताया कि शिविर में 200 मरीजों की जांच की गई। जबकि 50 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इनेलो नेता सुरेंद्र पंवार ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। युवाओं को रक्तदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर संजीव सरदाना, जीओ गीता युवा चेतना प्रमुख अश्वनी चुघ, सुभाष चावला, परमानंद बत्रा, रमेश सचदेवा, रमेश चुघ, दुर्गा प्रसाद, अशोक कथूरिया, मनोज डेंबला, अमित शर्मा, बलदेव बजाज आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...