पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा अाराधना शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भंडारा

शनि जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा-अाराधना शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकट हरण भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में पूजा कर अपने परिवार के कुशल क्षेम के लिए आराधना की। मान्यता है कि शनि की पूजा आराधना से कई प्रकार के ग्रहों और नक्षत्रों से निजात मिलती है। वहीं जिसके घर में शनि बैठा हो उसके विशेष प्रकार से पूजा आराधना करना होता है। इससे उक्त व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां खत्म हो जाती है।

इंद्रा कॉलोनी स्थित शनि मंदिर में सुबह के समय पंडित ने शनि देव की मूर्ति पर सरसो के तेल से अभिषेक कराया। इसके बाद आवश्यक पूजा सामाग्री से विधि विधान से उनका पूजन किया गया। जिसमें इलाके के लोगों ने बारी-बारी से शनिदेव की पूजा आराधना की। इसके बाद मंदिर परिसर में ही भंडारा लगाया गया। भंडारा वार्ड-16 के पूर्व पार्षद इंदू संजीव बलेचा द्वारा लगाया गया।

शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगा भंडारा : शनि जयंती के साथ-साथ मंगलवार का दिन होने के कारण और सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजन से यह दिन इस बार विशेष बन गया। 205 सालों बाद बने इस विशेष संयोग को लेकर हर कोई विशेष तरीके से पूजा पाठ भी करना चाहता था। जिसके कारण शहर के चौक-चौराहों पर जगह-जगह भंडारा लगाकर लोगों ने प्रसाद वितरित कर पुण्य कमाया। शहर के गीता भवन चौक, आईटीआई चौक, ओल्ड डीसी रोड, शनि मंदिर अंडरब्रिज, हनुमान मंदिर सहित कई जगहों पर भंडारा लगाया गया था।

सोनीपत . अमावस्या व शनि जयंती पर लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गन्नौर | भोगीपुर गांव में ज्येष्ठ की प्रथम अमावस्या पर हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि मन्नत ग्रुप के चेयरमैन व समाजसेवी देवेंद्र कादियान समेत ग्रामीणों ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की। कादियान ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हर सक्षम व्यक्ति को मानव सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमावस्या पर हमें दान पुण्य करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर राजबीर राठी, पवन राठी, मनीष, विकास, राहुल, सुरेंद्र राठी आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...