पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छूट के साथ इनहांसमेंट भरवाने पहुंचे मुख्य प्रशासक, अारडब्ल्यूए ने ऑफर ठुकराया

छूट के साथ इनहांसमेंट भरवाने पहुंचे मुख्य प्रशासक, अारडब्ल्यूए ने ऑफर ठुकराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनहांसमेंट का कड़ा विराेध करने के बाद सरकार ने 40 प्रतिशत छूट इनहांसमेंट पर दी है, लेकिन यह छूट कैसे प्लाॅट अलॉटी को मिलेगी, इस बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को प्रशासक हुडा रोहतक वीएस हुड्‌डा सोनीपत कार्यालय में पहुंचे। यहां सभी सेक्टर की आरडब्ल्यूए के सदस्य भी बुलाए गए। जैसे ही हुडा अधिकारियों ने छूट की स्कीम बताई, आरडब्ल्यूए के अधिकारियों ने इसका विरोध कर अाॅफर ठुकरा दिया।

हुडा प्रशासक ने कहा कि सेक्टर वासियों की मांग पर सरकार ने इनहांसमेंट में छूट दी है। इसका सेक्टर वासियों को इसका फायदा उठाना चाहिए। ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर के प्रधान राजेंद्र राठी सहित कई सदस्यों ने कहा कि उनके साथ सरकार ने विश्वासघात हुआ है। जबकि अधिकारियों ने बताया कि जो प्लाॅट अलॉटी पूरी इनहांसमेंट जमा करवा चुके हैं उन्हें कोई छूट नहीं मिलेगी। जो 75 प्रतिशत जमा करवा चुके हैं उसे बची हुई 25 प्रतिशत पर ही छूट मिलेगी। जबकि जो 50 प्रतिशत जमा करवा चुके हैं उसे बची हुई 50 प्रतिशत पर ही 40 प्रतिशत छूट मिलेगी। जिसने इनहांसमेंट बिल्कुल भी जमा नहीं की है उसे पूरी इनहांसमेंट पर 40 प्रतिशत छूट मिलेगी।

अब फिर आंदोलन की राह पर सेक्टर के लोग, 27 मई से पानीपत के सेक्टर-16 में शुरू होगा क्रमिक अनशन

फिर से प्रदेश स्तरीय शुरू करेंगे आंदोलन : राठी

आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने सरकार द्वारा दी गई छूट का विरोध किया, सदस्यों ने कहा कि इनहांसमेंट की यह छूट महज छलावा है। जो लोग इनहांसमेंट ब्याज पर पैसे लेकर जमा करवा चुके हैं उन्हें कोई छूट नहीं दी गई। जबकि छूट सबके लिए एक सामान होनी चाहिए थी। ऐसे में जिसने ने यह छूट की स्कीम बनाई उसने सबका ध्यान नहीं रखा। प्रधान राजेंद्र राठी ने कहा कि वह फिर से प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू करेंगे। पानीपत के सेक्टर-16 में 27 मई से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सोनीपत . प्रशासक हुडा रोहतक वीएस हुड्डा सोनीपत कार्यालय पहुंचे।

किस सेक्टर में कितनी है इनहांसमेंट

सेक्टर 7 व 8 : Rs. 1309 प्रति वर्ग मीटर

सेक्टर 12 : 3409 रुपए प्रति वर्ग मीटर

सेक्टर 15 पार्ट 1 : Rs. 689.66 रुपए प्रति वर्ग मीटर

सेक्टर 23 : Rs. 484 प्रति वर्ग मीटर

सेक्टर 14 : करीब 167 रुपए

जनवरी से संघर्ष जारी : इनहांसमेंट का विरोध सोनीपत के सेक्टरवासी जनवरी 2018 से कर रहे हैं। मोहन सिंह मनोचा, सुरेंद्र मदान, रामफल सिंह, राजेंद्र मलिक, गुलशन छाबड़ा, बलबीर दहिया, सत्यपाल तौमर ने कहा कि जो छूट स्कीम बनाई है उसमें भी खामी है। 15 प्रतिशत ब्याज अभी तक माफ नहीं किया। जबकि यह गैर कानूनी है। अब जो लोग इनहांसमेंट दे चुके हैं उन्हें तो इसका लाभ मिलेगा ही नहीं। ऐसे में इस विश्वासघात के खिलाफ वह फिर से आंदोलन करेंगे।

एक साथ जमा करनी होगी इनहांसमेंट

हुडा इस्टेट आॅफिसर विजय राठी ने बताया कि इनहांसमेंट पर छूट 15 जुलाई तक है। जिन लोगों ने इनहांसमेंट जमा नहीं की है उन्हें एक मुश्त राशि जमा करनी होगी। जो स्कीम बनाई है उसे बारे में सभी आरडब्ल्यूए के सदस्यों को जानकारी दे दी है। यह स्कीम मंगलवार से सोनीपत में शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...