पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कविता और कहानियाेें से बढ़ाएंगे विद्यार्थियों में शैक्षणिक की रूचि

कविता और कहानियाेें से बढ़ाएंगे विद्यार्थियों में शैक्षणिक की रूचि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय स्कूलों में बच्चे जल्द ही कविता और कहानियां पढ़ेंगे। बच्चों में पढ़ाई की आदत विकसित करने और उनका बोलने व सुनने का कौशल निखारने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से रीडिंग प्रमोशन सप्ताह मनाया जाएगा। यह योजना पढ़े भारत-बढ़े भारत अभियान के तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से योजना बनाई गई है। इस बाबत संबंधित निर्देश जारी हो चुके हैं।

शिक्षा विभाग छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम करने में जुटा है, वहीं शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई योजनाएं लागू की जा चुकी हैं। अब स्कूली बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए ये विशेष सप्ताह मनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत कहानियों व रुचिकर किताबों के जरिए बच्चों की पढ़ने, सुनने व बोलने की कला निखारी जाएगी।

योजना

स्कूलाें में शिक्षा विभाग मनाएगा रीडिंग प्रमाेशन सप्ताह, पहली से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थी होंगे शामिल

बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने की पहल

किताबें बच्चों को काफी कुछ सिखाने में मददगार साबित होती हैं। बच्चे स्कूली किताबों के साथ कहानी से जुड़ी किताबें ज्यादा रुचि से पढ़ते हैं। ऐसे में प्रेरात्मक कहानी की किताबों से पढ़ने व सुनने की आदत विकसित की जाएगी। अभियान पूरे एक सप्ताह चलेगा।\\\'-नवीन गुलिया, बीईईओ, सोनीपत

रोजाना एक घंटा बच्चों को पढ़ाया जाएगा

बच्चों में पढ़ने, सुनने और बोलने की कला विकसित करने के लिए सभी स्कूलों में इस अभियान को शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा लेंगे। इसके तहत कक्षा पहली से दूसरी, तीसरे से पांचवीं और छठी से आठवीं तक के लिए अलग-अलग योजना तैयार की गई है। योजना के तहत रोजाना एक घंटा बच्चों से उनकी रुचि की किताबें पढ़ाई जाएंगी। इसके तहत स्कूल नैतिक मूल्यों, रोचक कहानियों या प्रेरणात्मक लेख को शामिल कर सकते हैं। बच्चों के पढ़ने की क्षमता सुधरे और उनमें सुनने की आदत विकसित हो यही उद्देश्य है।

एसडीएम प्रशांत पहुंचे गढ़ी ब्राह्मण स्कूल

एसडीएम सोनीपत आईएएस प्रशांत पंवार ने भी स्कूलों का औचक निरीक्षण शुरू किया है। मंगलवार को एसडीएम गढ़ी ब्राह्मण राजकीय स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बच्चों व शिक्षकों की हाजिरी जांची। उन्होंने बच्चों को लगातार मेहनत कर सफलता पाने के टिप्स दिए। स्कूल मुख्याध्यापिका ऊषा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...