पुलिस ने एटलस रोड पर अवैध पार्किंग पर काटे चालान, जब्त की गाड़ियां
सोनीपत . शहर में मंगलवार को एटलस रोड पर अवैध तौर पर सड़क पर पार्क किए वाहनों को चालान किए गए। जिनके चालक नहीं मिले उन गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर थाने पहुंचाया गया। रेलवे रोड पर दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने, फोन पर बातचीत करते हुए वाहन चला रही महिलाओं को भी महिला पुलिस कर्मचारियों ने रोका। नियम उल्लंघना पर चालान किए गए।