पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेयरपर्सन पर भेदभाव का आरोप, पार्षदों ने सीएम को भेजी शिकायत, 17 से धरना देंगे

चेयरपर्सन पर भेदभाव का आरोप, पार्षदों ने सीएम को भेजी शिकायत, 17 से धरना देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ विरोधी पार्षदों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ज्ञापन भेजा है। पार्षदों ने शिकायत में कहा कि चेयरपर्सन ग्रांट के वितरण में भेदभाव कर रही है। पार्षदों को जो ग्रांट दी जाती है, उसके लिए कमीशन मांगा जात है। जो पार्षद देने से इंकार कर देता है, उसे ग्रांट नहीं दी जाती है। मामले में कई बार शिकायत भी की गई लेकिन सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत में कहा कि अगर दो दिनों में कार्रवाई नहीं होती है तो 17 मई से जिला परिषद हाल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। वहीं मामले में वीना नरवाल ने अाराेपाें काे बेबुनियाद बताया है और विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं होने की बात कही है।

इन पार्षदों ने मिलकर दी शिकायत : चेयरपर्सन के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक, आरती देवी, बबिता, सुमन, तेजभान, सुनील देवी और वार्ड-14 के पार्षद शामिल हैं। यह सभी लोग पिछले दिनों की गई प्रैसवार्ता में उपस्थित होकर ग्रांट वितरण के भेदभाव की बात कही थी। इसके बाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।

पार्षदों ने चेयरपर्सन पर ये आरोप लगाए

सात वार्ड ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ एक बार ग्रांट दी गई।

10 वार्डों में ग्रांट वितरण में भेदभाव किया गया, इस्टीमेट लेकर ग्रांट नहीं दी गई।

विकास कार्य रुक गया है, वार्डवासी पूछते हैं विकास कार्य कब होगा, पार्षदों का वार्ड में जाना बंद हो गया है।

चेयरपर्सन के भ्रष्टाचार की शिकायतें सीएम विंडो पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेयरपर्सन द्वारा जो गाड़ी प्रयोग किया जा रहा है वह निजी है। जिसका लाखों रुपए का बिल फर्जी बिल बना दिया गया।

ग्रांट के बदले कमीशन मांगने की शिकायत पार्षद ने की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे सरकार के सबका साथ सबका विकास का नारा और छवि धूमिल हो रही है।

अब तक जिला परिषद सोनीपत में कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया गया जबकि ग्रांट की बंदरबांट जारी है।

जिला परिषद में दो रजिस्टर अनिवार्य है। एक हाजिरी के लिए और दूसरा प्रस्ताव के लिए लेकिन एक ही रजिस्टर में हाजिरी लगवा ली जाती है।

आरोप है कि चेयरपर्सन को किसी भाजपा नेता की सह मिल रही है, जिसके अाधार पर वह सरकार की छवि खराब करने का काम रही है।

खबरें और भी हैं...