ट्रेड यूनियन नेताओं ने सरकार की कार्य प्रणाली पर जताया एतराज
गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में ट्रेड यूनियनों व वामपंथी दलों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सतबीर सिंह और संचालन ईश्वर राठी ने किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों की मांगों समेत अन्य सुविधाओं के विरोध में सरकार के खिलाफ रोष जताया। साथ ही 23 मई को करनाल में होने वाली रैली में कर्मचारियों व अन्य संगठनों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर चंद्रभान, इंद्र सिंह, श्रद्धानंद सोलंकी, सुनीता, सतेंदर, ईश्वर दहिया, हरिप्रकाश, सुनीता, राजेश आदि मौजूद रहे।