पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट की साजिश रचने वाले काबू

हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट की साजिश रचने वाले काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सदर पुलिस ने हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट की साजिश बना रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल उर्फ कमलजीत निवासी आसौदा जिला झज्जर, मोनू पुत्र विनोद निवासी इस्माइला जिला रोहतक व रवि पुत्र अजीत निवासी छारा जिला झज्जर हाल हिरणकुदना मुंडका दिल्ली के तौर पर हुई है। इनके कब्जे से पानीपत से लूटी स्विफ्ट कार बरामद हुई है।

थाना सदर से पवन ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ राठधना मोड नरेला रोड की सीमा में मौजूद था। इस दौरान पता चला कि तीन युवक अवैध हथियारों सहित राहगीरों से लूट का षडयंत्र बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा अविलंब कार्यवाही करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

नाम व पता पूछने पर अपनी पहचान कमल उर्फ कमलजीत पुत्र सुरेन्द्र निवासी आसौदा जिला झज्जर, मोनू पुत्र विनोद निवासी इस्माइला जिला रोहतक व रवि पुत्र अजीत निवासी छारा जिला झज्जर हाल हिरणकुदना मुण्डका दिल्ली के रूप मे दी। तलाशी लेने पर इनके कब्जा से दो अवैध देशी पिस्तौल व 4 जिन्दा कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद की गई।

खबरें और भी हैं...