पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार को तत्काल ब्राह्मणों को शांत करना चाहिए : मोहन लाल

सरकार को तत्काल ब्राह्मणों को शांत करना चाहिए : मोहन लाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत . ब्राह्मणों को संबाेधित करते भाजपा नेता मोहन लाल बड़ोली।

भास्कर न्यूज | सोनीपत

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन द्वारा पिछले दिनों हुई परीक्षा में पूछे गए अभद्र प्रश्न की निंदा कर रहे ब्राह्मणों ने मंगलवार को भी जारी रखा। भाजपा नेता मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति द्वारा सरकार से जो मांगें की जा रही है, वह फॉर्मल हैं। सरकार को तत्काल ही मांगों पर ध्यान देकर ब्राह्मणों को शांत करना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष महेंद्र भारद्वाज ने कहा कि समर्थन में जम्मू कश्मीर से सरपंच अजीत खजूरिया, इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, टेंट हाउस एसोसिएशन सोनीपत, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के लोसभा प्रकारी हंसराज स्वामी, पूर्व सांसद पंडित चिंरजीलाल शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। पंडित शमशेर शर्मा ने कहा कि सरकार ने ब्राह्मण को नहीं बल्कि भगवान परशुराम को ललकारने का कार्य किया है। श्याम लाल कौशिक ने कहा कि 70 साल की उम्र में ऐसा प्रश्न नहीं सुना और देखा है। ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष उमा शंकर गौतम ने कहा कि सरकार प्रदेश की 35 जातियों से लड़वाने का कार्य कर रही है। मौके पर मोहित गौड़, महावीर शर्मा, मुकेश शर्मा, हरिआेम शर्मा, दिनेश अत्री, जगदीश शर्मा, अनिल अत्री, रमेश लाटा, सुरेंद्र भारद्वाज, राकेश भारद्वाज, सुमित अत्री, अश्वनी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश गौड़, ललित भिगान, नरेंद्र गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण और ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...