नीलम हरियाणवी सम्मान से सम्मानित
सोनीपत | विश्व हरियाणवी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यक्रम हुआ। जिसमें डा जगदेव सिंह की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल के संयोजक प्रो. ओपी गर्ग ने बताया कि डॉ. जगदेव एमडीयू रोहतक के पहले कुलपति रहने के अलावा उन्होंने हरियाणवी भाषा की व्याकरण भी लिखी। कार्यक्रम में सीआरए कॉलेज की प्राध्यापिका डा नीलम दहिया को विश्व हरियाणवी सम्मान देकर सम्मानित किया गया।