पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा पर लगाया ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप

भाजपा पर लगाया ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई . नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते बहालगढ़ गांव के ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | राई

नगर निगम के खिलाफ बहालगढ़ गांव में पंचायत हुई। जिसमें फैसला लिया गया है कि वे 26 गांवों के साथ हैं और आखिरी दम तक नगर निगम के खिलाफ लड़ाई लडेंगे। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे मोनू कौशिक ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता नगर निगम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर ग्रामीणों को गुमराह व भ्रमित कर रहे है। भाजपा पक्षपात व गांव को धड़ों में बांटने का प्रयास कर रही है। वे उनकी इस साजिश को कामयाब नही होने देंगे।

नगर निगम में शमिल किए गए 26 गांवों के लोगों ने सोनीपत में धरना शुरू कर रखा है। सीएम इन गांवों के लोगों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दे चुके है। बहालगढ़ गांव में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं में नगर निगम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। जिसके खिलाफ अब गांव की चौपाल में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में बोलते हुए आयोजक मोनू कौशिक, हवासिंह नंबरदार, जयसिंह चाैहान, नारायण सिंह, हुकम सिंह चौकीदार, सोनू खुराना, अरविंद पंडित, ताराचंद चौहान, प्रेम नागपाल व सुभाष पंडित ने कहा कि भाजपा का प्रयास 26 गांवों की एकता को तोड़ने का है। इसी वजह से भाजपा के वर्कर घर- घर जाकर हस्ताक्षर अभियान का नाटक कर रहे है। बहालगढ़ गांव नगर निगम का विरोध कर रहा है और वे 26 गांवों की कमेटी के साथ है।

खबरें और भी हैं...