हरसाना खुर्द से एक युवक का अपहरण कर लिया गया। युवक से कई दिन पहले मारपीट हुई थी, यह आरोप उसके पिता ने लगाया है। पिता ने अब तीन युवकों के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
सुभाष निवासी गांव हरसाना खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा सूरज 21 साल का है। 16 मई 2018 को शाम साढ़े तीन बजे तीन युवकों ने दिन में बेटे को पीटा था। बेटे को काफी चोट आई थी। इसके बाद बेटा घर नहीं लौटा। उसके शक है कि बेटे का अपहरण कर लिया है।
सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्दी ही युवक को बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शिकायत पर तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। इनसे भी पूछताछ की जाएगी। जल्दी ही पूरे मामले का खुलाशा किया जाएगा। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में लगा दी गई है।