पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनीपत | आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ.

सोनीपत | आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. ओम नारायण पंडित ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम नागरिकों को आगे लाया जाएगा। चुनाव में किसान, मजदूर, रिक्शा चालक आदि वर्ग के लोगों को सीट दी जाएंगी। हरियाणा का चुनाव नवीन जयहिंद के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे पहले प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान शुरू करने के लिए 27 मई को कुरुक्षेत्र में पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय समेत कई विधायक शामिल होंगे। इसमें लोकसभा, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संगठन मंत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह शुक्रवार को विवेकानंद चौक स्थित एक निजी रेस्तरांं में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...