पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिछले साल से 7 प्रतिशत गिरा 12वीं का रिजल्ट, 63.27% बच्चे ही पास

पिछले साल से 7 प्रतिशत गिरा 12वीं का रिजल्ट, 63.27% बच्चे ही पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। देर शाम आया परिणाम चौंकाने वाला है। पिछले साल से 7 प्रतिशत रिजल्ट इस बार गिरा है। जिले में परीक्षा देने वाले 63.27 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए हैं। इनमें भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 73.64 रहा। जबकि लड़के 56.03 प्रतिशत ही पास हुए।

इस बार 12वीं कक्षा में भिवानी बोर्ड से 17785 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले में परीक्षाओं के दौरान नकल होने के भी खूब केस सामने आए। पंचायतों तक ने पहरा लगाना पड़ा। अब परीक्षा परिणाम आया तो 11252 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं। जिले में 6533 बच्चे फेल हो गए या फिर कंपार्टमेंट में उलझ गए हैं। पिछले साल परीक्षा देने वाले 15935 में से 11200 बच्चे पास हुए थे। इस बार स्कूलों में शिक्षा का स्तर कम हुआ है।

सोनीपत . लैपटॉप पर हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखते विद्यार्थी।

लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 73.64

जिले में इस बार परीक्षा परिणाम में लड़के काफी पिछड़े हैं। इस बार 10475 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 5869 बच्चे ही पास हो पाए हैं। इनका पास प्रतिशत 56.03 ही रहा। पिछले साल 9384 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 6154 लड़के पास हुए थे। पिछले साल पास प्रतिशत 65.58 रहा था। इस बार लड़कों का पास प्रतिशत 9.55 तक गिरा है जोकि चिंतनीय है।

लड़के परिणाम में पिछड़े : 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार 7310 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 5383 छात्राएं पास हुई हैं। इनका पास प्रतिशत 73.64 रहा। पिछले साल 4337 लड़कियों में से 3431 बेटियां पास हुई थी। इसका पास प्रतिशत 79.11 रहा था। इस बार स्कूलों में बेटियों की संख्या में भी खूब इजाफा हुआ और पास प्रतिशत भी बेटियों ने अच्छा हासिल किया।

इधर, सेशन जज की बेटी दिव्या गुप्ता पहले प्रयास में बनी जज, 31वां रैंक पाया

सोनीपत| एडिशनल सेशन जज एसके गर्ग की बेटी दिव्या गुप्ता ने सिविल लॉ कम ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट में 31वां रैंक पाया है। दिव्या ने यह स्थान पहले प्रयास में ही प्राप्त किया है। दिव्या ने पिछले साल ही दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री पूरी की। इसके बाद आयोजित ज्यूडीशियल की परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में उन्होंने जज की कुर्सी को पाया है। दिव्या ने बताया कि उन्हें जज बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान संजय जैन ने बेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोनीपत की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम बना रही हैं। हाल में संपन्न हुई यूपीएससी की परीक्षा में अनु कुमारी ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

दिव्या

खबरें और भी हैं...