पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी बैंक खाता खोलकर एसबीआई से लिया कार लोन, दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

फर्जी बैंक खाता खोलकर एसबीआई से लिया कार लोन, दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | भारतीय स्टेट बैंक बहालगढ़ के मैनेजर ने दो लोगों पर फर्जी बैंक खाता खोलकर कार लोन लेने का मामला दर्ज कराया है। मैनेजर श्रेतांशु ने आरोप लगाया कि ओमेक्स हाइट्स निवासी व्यक्ति ने उनके बैंक में 12 जुलाई 2016 को कार लोन का आवेदन किया था। बैंक ने 18 जुलाई 2016 को समता मोटर्स के नाम पर 12 लाख रुपए का लोन दे दिया। जब इंशोरेंस की छानबीन की गई तो खुलासा हुआ कि उसने कोई कार नही खरीदी। इसी प्रकार सोनीपत के गुड मंडी निवासी व्यक्ति ने एसबीआई में 6 सितंबर 2016 को कार ऋण के लिए आवेदन किया था। 12 सितंबर 2016 को आठ लाख पचास हजार रुपए का कार लोन समता मोटर्स के नाम पर दे दिया गया, लेकिन कार नही खरीदी।

खबरें और भी हैं...