पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 75 हजार रुपए का ईनामी अंतरराज्यीय गैंगस्टर धौला साथियों के साथ गिरफ्तार

75 हजार रुपए का ईनामी अंतरराज्यीय गैंगस्टर धौला साथियों के साथ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत|गवाह पर गोली चलाने, जीटी रोड पैट्रोल पंपों पर लूटपाट करने वाले गैंग के सरगना 75 हजार के ईनामी अंतरजातीय गैंगस्टर पवित्र उर्फ धोला निवासी राजपुर को सीआईए स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 28 वारदातों का खुलासा पुलिस ने किया। आरोपी से कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। जबकि दो लूटी गई कार। आरोपी के साथ सीआईए ने उसके साथी अभिषेक निवासी डुबर जिला सहारनपुर यूपी, संजीव निवासी अररिया जिला चम्पारण बिहार व विनीत निवासी डुबर जिला सहारनपुर यूपी को भी गिफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। सीआईए प्रभारी इंदीवर ने बताया कि डीआईजी सतेंद्र गुप्ता ने शातिर बदमाश पवित्र को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई थी। जिस पर उनकी टीम लगातार काम कर रही थी। सूत्रों से पता चला कि कुख्यात धौला निवासी राजपुर अपने साथियों के साथ लूटी गई गाडियों में अवैध हथियारों सहित किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी से काम करते हुए आरोपियों को लूटी गई करैटा व डिजायर गाड़ी सहित धर दबोचा। आरोपियों की तलाशी ली तो इनसे एक अवैध देशी पिस्तौल, जिन्दा कारतूस व देशी डोगा बंदूक 12 बोर मिली।

खबरें और भी हैं...