सोनीपत | ककरोई गांव के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। मृतक छोटूराम करीब 26 साल गांव ककरोई का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह गांव के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसे किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद उसकी मौत हो गई।