पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल बस से टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

स्कूल बस से टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक बस बीसवां मिल की तरफ आ रही थी। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। जब स्कूली बस औरंगाबाद गांव के पास पहुंची तो एक बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक व दो महिलाएं सड़क पर गिर गई। उनकी पहचान औरंगाबाद गांव निवासी विजय, नेहा प|ी विजय व विजय की मौसेरी बहन अंजू पुत्री राजेश के रूप में हुई। घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर विजय को मृत घोषित कर दिया। विजय की प|ी नेहा व मौसेरी बहन अंजू की हालत नाजुक है। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में औरंगाबाद, जाखौली व मनौली गांव के बच्चे थे। उन्हें मामूली चोट लगी है। स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...