सोनीपत| हुल्लाहेड़ी गांव से आठ साल के बच्चे का अपहरण करने का मामला पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। परंतु कुछ समय बाद ही बच्चा जुआं गांव के पास मिल गया। बच्चे ने चार युवकों पर उसे ले जाने की बात कही है। महिला पूजा ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसका बेटा अनीष आठ साल बुधवार को स्कूल गया था। स्कूल से आने के बाद गली में खेलने को निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। इसी बीच गुरुवार देर शाम पूजा के देवर के मोबाइल पर एक ग्रुप में अनीष का फोटो आया। जिसके बाद जुआ के सरपंच विनोद से परिजनों ने संपर्क किया अौर बच्चा लेकर घर आए।