पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंतकाल समय पर न होने से जताया रोष, तहसीलदार काे साैंपा ज्ञापन

इंतकाल समय पर न होने से जताया रोष, तहसीलदार काे साैंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील के अधिकारियों पर समय पर इंतकाल न करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने व्यवस्था पर रोष जताया और सरकार से कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को इन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग रखी लंबित इंतकाल अपडेट किए जाएं। पार्टी के महासचिव रवींद्र जठेड़ी ने कहा कि इंतकाल करने के मामले में लचर व्यवस्था से लाेग परेशान हैं। विभाग जमीन मालिकों के इंतकाल अपडेट नहीं कर रहा। जबकि सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। उनकी मांग है कि अधिकारियों के काम की मॉनिटरिंग होनी चाहिए ताकि सरकार को पता लगे सोनीपत में कितने इंतकाल नहीं हुए।

खबरें और भी हैं...