पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में सीएम शपथ दिलाने के विरोध में फूंका मोदी व शाह का पुतला

कर्नाटक में सीएम शपथ दिलाने के विरोध में फूंका मोदी व शाह का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | कांग्रेस भवन में एकजुट हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक में बिना पूर्ण बहुमत के भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद पर शपथ दिलवाने पर रोष जताया। लोकतंत्र की हत्या करने की नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेस नेता कंवर सिंह खत्री, निखिल मदान ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने जिस तरीके से येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर सरेआम संविधान की हत्या की है वह निंदनीय है। हमें लोकतंत्र को बचाना है। इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व हरियाणा के अध्यक्ष अशोक तंवर के आदेश से पूरे हरियाणा के हर कांग्रेसी कार्यालय में लोकतंत्र बचाने के लिए प्रदर्शन किया गया।

खबरें और भी हैं...