पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडियन स्कूल में यूपीएससी की स अनु कुमारी का स्वागत

इंडियन स्कूल में यूपीएससी की स अनु कुमारी का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराने वाली अनु कुमारी का इंडियन माॅडर्न स्कूल में स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य राजेन्द्र सिंह गाहल्याण, प्रबंधक नीलम गाहल्याण व उपप्राचार्य पूजा आहूजा ने मानपत्र देकर उनका स्वागत किया।

यूपीएससी टाॅपर अनु कुमारी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी आगे बढ़ा जा सकता। कामयाबी के लिए कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती। आज के युग में इंटरनेट की सुविधा है, जिससे हम अपनी आवश्यकता की सामग्री लेकर आगे बढ़ सकते हैं। जरूरत है केवल नित्य कठोर परिश्रम, लगन, इच्छाशक्ति एवं दृढ़ संकल्प की। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे तैयारी संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका उन्होंने जवाब देकर बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के सत्र 2017-18 के परीक्षा परिणामों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनु कुमारी के पिता बलजीत सिंह, उनकी माता व मौसी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...