सोनीपत | कांग्रेस भवन में एकजुट हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक में बिना पूर्ण बहुमत के भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद पर शपथ दिलवाने पर रोष जताया। लोकतंत्र की हत्या करने की नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेस नेता कंवर सिंह खत्री, निखिल मदान ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने जिस तरीके से येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर सरेआम संविधान की हत्या की है वह निंदनीय है। हमें राहुल गांधी व अशोक तंवर के आदेश से पूरे हरियाणा में कांंग्रेस का मजबूत करना है।