- Hindi News
- National
- टेनिस चैंपियनशिप में सोनीपत का उदित थाईलैंड में बना अंतरराष्ट्रीय चैंपियन
टेनिस चैंपियनशिप में सोनीपत का उदित थाईलैंड में बना अंतरराष्ट्रीय चैंपियन
सोनीपत | थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में 7 से 12 मई को आयोजित एशियन जूनियर लॉन टेनिस चैंपियनशिप में सोनीपत का उदित गोगोई चैंपियन बन गया है। लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी ने फाइनल में हांगकांग के चकलमवांग को 6-2, 6-2 से हराकर टाइटल पर कब्जा किया। वहीं उदित ने अमन दहिया के साथ मिलकर युगल मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन अाशीष आर्य ने इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। स्कूल की लॉन टेनिस कोच मीना मोर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी को डॉ. नेहा आर्य और प्रधानाचार्य आशा गोयल ने बधाई दी है।
खिलाड़ी उदित गोगोई।