पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता का महत्व

विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेवड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व व खुले में शौच करने के नुकसान के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम प्रबन्धक दिलबाग सिंह द्वारा खुले में शौच न जाने और खुले में शौच से होने वाली हानियों के बारे में बताया तथा बच्चों को हाथ धोने का विधि पूर्वक करके बताया गया। खण्ड संयोजक मंजु रानी द्वारा बच्चों को पॉलिथीन व प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे बताया गया और पॉलिथीन/प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग न करने के लिए शपथ दिलवाई गई ।

खबरें और भी हैं...