डांस प्रतियोगिता में सानिया रही अव्वल
सोनीपत | होली क्रॉस स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सानिया ने पहला, प्राची ने दूसरा व अदिति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंग-बिरंगी पोशाक में नृत्य करते बच्चों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य केएस पोनमला ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी कला की प्रशंसा की। इसके बाद विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।