पानी निकासी की समस्या को लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
राई | आज आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा संगठन मंत्री अनिल तुषीर के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर गांव में पानी निकासी की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। तुषीर ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरा गांव परेशान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब की बार आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। प्रदेश की जनता का विश्वास आप की नीतियों पर है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस, इनेलो और भाजपा को नकार दिया है। तीनों पार्टियों ने अभी तक प्रदेश को लूटने का ही काम किया है। इस मौके पर प्रमोद कौशिक संगठन मंत्री राई,हलका अध्यक्ष जय भगवान आंतिल, मंजू कौशिक, सूरजभान, देवेंद्र ,राजेश मास्टर रमेश कौशिक ,सुरेश मास्टर ,राकेश ,बलजीत तुषीर , मनोज पांचाल आदि मौजूद थे।