महाराज जस्सा रामगढ़िया की 295वीं जयंती मनाई
सोनीपत . सुजान सिंह पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई महाराज जस्सा सिंह की जयंती।
भास्कर न्यूज | सोनीपत
महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया का 295 व जन्म दिवस रामगढ़िया फेडरेशन ऑफ हरियाणा सोनीपत की टीम के द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर ज्ञानी गजन सिंह डाढ़ी जत्था ने गुरु इतिहास का बखान किया।
महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया ने महान सिख जरनैल जस्सा सिंह अहलूवालिया व बाबा बघेल सिंह के साथ मिलकर सन 1783 में दिल्ली के लाल किले पर केसरी झंडा लगाया था और दिल्ली को जीतकर दिल्ली फतेह दिवस मनाया था। जिस सिहासन पर बैठकर मुगल बादशाह शाही हुकुम जारी करते थे उसे उखाड़कर हाथी और घोड़े के पीछे इस सिल को बांधकर हरमंदिर साहिब की परिक्रमा के अंदर अमृतसर में सुशोभित किया। जिसे आज रामगढ़िया बुंगा के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर ऑल इंडिया रामगढ़िया विश्वकर्मा फेडरेशन के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह रियात,व रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली के चेयरमैन गुरचरण सिंह संधू, सोनीपत की टीम के प्रधान स जसवंत सिंह हंजरा ,हरदीप सिंह मठारू, सुखदेव सिंह रियात, गुरशरण सिंह संधू, गुरविंदर सिंह मठारू, त्रिलोक सिंह ,भूपेंद्र सिंह झंडु, बाबा सिंह,हरगोविंद सिंह हरभजन सिंह ,हरदीप सिंह ,पृथ्वी सिंह मनकू, बलदेव सिंह सग्गू जसविंदर सिंह रियात व गुरप्रीत सिंह जब्बल आदि सदस्य मौजूद रहे।।