नेशनल ताइक्वांडो स्पर्धा में हरियाणा बना उपविजेता
साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियन में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने प्रथम उपविजेता का ख़िताब जीता है| विजेता खिलाड़ियों का चयन अब इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हुआ है। कामयाब खिलाड़ियाें का स्कूल पहुंचने पर कार्यकारी चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, चेयरमैन रोहित खत्री व सीईओ भावना कालरा ने विजेता खिलाड़ियों स्वागत कर हौंसला बढ़ाया। पुणे की शिव छत्रपति स्टेडियम में ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अनिरुद्ध ने कांस्य पदक, तनिष्का ने रजत पदक, शुभम ने गोल्ड मेडल व हर्षित ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया|