प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक
सोनीपत | ब्राइट स्कॉलर स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय से रैली की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। प्रधानाचार्य किरण दलाल लोगों तक यह संदेश पहुंचाने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद लोगों ने विद्यार्थियों के साथ ही इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने में सहयोगी बनने की शपथ ली।