पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनहांसमेंट पर 40% छूट ऑफर शुरू, लोगों में रुझान नहीं

इनहांसमेंट पर 40% छूट ऑफर शुरू, लोगों में रुझान नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनहांसमेंट जमा कराने को लेकर हुडा का ऑफर शुरू हो गया है, लेकिन 40 प्रतिशत छूट का ऑफर देने के बाद भी बुधवार को कोई खास रुझान सेक्टर के लोगों ने इनहांसमेंट जमा कराने में नहीं दिखाया। दूसरे दिन सोनीपत में छह लाख 46 हजार 2 रुपए ही इनहांसमेंट के जमा हुए। जबकि करोड़ों की इनहांसमेंट प्लाॅट अलॉटियों द्वारा जमा कराई जानी है अौर इन्हें नोटिस भी भेजे गए हैं। आरडब्ल्यूए ने कहा कि जो विश्वासघात सेक्टर के लोगों के साथ हुआ है वह सहन नहीं होगा। प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू कर इनहांसमेंट को वापस करवाया जाएगा।

40 प्रतिशत छूट का लाभ सबसे ज्यादा इन्हें : सरकार ने 40 प्रतिशत छूट इनहांसमेंट पर दी है, लेकिन इस छूट का लाभ सबसे ज्यादा उन प्लाॅट अलॉटियों को मिलेगा, जिन्होंने अभी तक एक भी पाई इनहांसमेंट जमा नहीं की। जबकि जिन लोगों ने आधी व 75 प्रतिशत इनहांसमेंट जमा कर दी है, उन्हें बची हुई राशि पर ही 40 प्रतिशत लाभ मिलेगा।

नहीं दिखाई रुचि

आरडब्ल्यूए ने कहा, विश्वासघात सहन नहीं होगा, प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर वापस करवाया जाएगा इनहांसमेंट

सोनीपत . इनहांसमेंट जमा कराने के लिए पहुंचे शहरवासी।

पानीपत धरने के लिए जनसंपर्क शुरू

ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर के प्रधान राजेंद्र राठी ने कहा कि इनहांसमेंट गैर कानूनी है। वह शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं। परंतु कुछ लोगों ने गुमराह किया, लेकिन अब फिर से प्रदेशस्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। पानीपत सेक्टर-16 में 27 मई से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस अनशन के लिए सेक्टर के अंदर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अनशन में सोनीपत से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।

इनहांसमेंट पर छूट 15 जुलाई तक ही

हुडा इस्टेट आॅफिसर विजय राठी ने बताया कि इनहांसमेंट पर छूट 15 जुलाई तक ही रहेगी। लोग कार्यालय में इनहांसमेंट के संदर्भ में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं और यह इनहांसमेंट जमा करने में रुचि भी दिखा रहे हैं। करीब 10 करोड़ इनहांसमेंट प्रदेश भर में मंगलवार को जमा हुई। सोनीपत में बुधवार को छह लाख 46 हजार 2 रुपए राशि जमा की गई है। जो स्कीम बनाई गई है उसे बारे में सभी आरडब्ल्यूए के सदस्यों को पूरी जानकारी दे दी गई है। यह स्कीम मंगलवार से सोनीपत में शुरू हुई है और 15 जुलाई तक जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...