विकास बने अनुशासन एवं सतर्कता समिति के सदस्य
सोनीपत | पंजाब व हरियाणा बार काऊंसिल द्वारा सोनीपत कोर्ट में वकालत कर रहे एडवोकेट विकास कुंडू को अनुशासन एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। कुंडू काऊंसिल में अधिवक्ताओं के खिलाफ दी गई शिकायतों का निपटारा करेंगे। उनकी यह नियुक्ति बार काऊंसिल ऑफ इंडिया के रेजुलेशन नं. 115/2014 के तहत की गई है। विकास कुंडू इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई शिकायतों का निपटारा बार काऊंसिल ऑफ पंजाब व हरियाणा चंडीगढ़ लॉ भवन में होने वाली मीटिंग में किया जाएगा।