सोनीपत | नगर निगम विरोधी समिति का निगम से 26
सोनीपत | नगर निगम विरोधी समिति का निगम से 26 गांवों को बाहर निकालने की मांग को लेकर धरना 35वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर समिति प्रवक्ता हरिप्रकाश असावरपुर एवं सुमित देवड़ू बैठे। इस मौके पर प्रधान महेन्द्र सिंह कटारिया ने कहा कि धरने को समाज के हर वर्ग का समर्थन हासिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गलत तरीके से निगम में गांवों को शामिल किया। जिसका विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर महावीर सिंह, हवा सिंह, रामकिशन फौजी, जेपी रेवली, अनिल तुषीर, रण सिंह, बिजेंद्र प्रधान, हवा सिंह, राजे नंबरदार आदि उपस्थित थे।