सोनीपत | एचएसएससी परीक्षा में ब्राह्मण समाज के संबंध में
सोनीपत | एचएसएससी परीक्षा में ब्राह्मण समाज के संबंध में विवादित सवाल पूछने के विराेध में ब्राह्मण समाज के लाेगाें ने लघु सचिवालय के पास धरना बुधवार को भी जारी रखा। इनेलो नेता सुरेंद्र पंवार भी धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए लोगों के बीच पहुंचे। पंवार ने कहा कि एक जाति विशेष से सम्बंधित सवाल पूछने का हक किसी को नहीं है। लेकिन उसके बावजूद जेई परीक्षा में एक सवाल ब्राह्मण जाति से सम्बंधित पूछा गया, उसमें ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है, इसका वह घोर विरोध करते है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रश्न पूछकर प्रदेश के भाईचारे में जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने ने मांग की है कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से समाज के लोगो से माफी मांगे, चैयरमेन को बर्खास्त किया जाए। इस दौरान हल्का अध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा , संदीप गहलावत, सियाराम आंतिल, विक्रम कत्याल, हरिप्रकाश मंडल, सतपाल प्रजापत भी उनके साथ थे।